खेल की खबरें | लिंडोरेस अबे ब्लिट्ज शतरंज में तीसरे स्थान पर रहे अर्जुन एरिगैसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के युवा ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने लिडोरेस अबे ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

रीगा (लाटविया), नौ नवंबर भारत के युवा ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने लिडोरेस अबे ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

अठारह वर्षीय अर्जुन ने अच्छी शुरुआत करते हुए अपनी पहली नौ बाजियां जीती। उन्होंने इस टूर्नामेंट से 107.2 ब्लिट्ज रेटिंग अंक हासिल किये जिससे वह 2730 ईएलओ रेटिंग अंकों के साथ दुनिया के शीर्ष 30 खिलाड़ियों में पहुंच गये।

इस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने पहली 10 बाजियों में 9.5 अंक हासिल किये और इस बीच लेवोन आरोनियन, डेविड हावेल और रऊफ मामेदोव जैसे खिलाड़ियों पर 2-0 से जीत दर्ज की और अमेरिका के फैबियानो कारुआना को भी हराया।

अंतिम दौर में हालांकि यूक्रेन के किरील शेवचेंको ने उन्हें 2-0 से हरा दिया। उन्होंने आखिर में कारूआना के समान 13.5 अंक हासिल किये, लेकिन टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर उन्हें 6000 डॉलर का तीसरा पुरस्कार मिला।

इस किशोर खिलाड़ी ने 18 बाजियों में से 13 में जीत दर्ज की। उन्होंने एक बाजी ड्रा खेली और आखिरी चार बाजियों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। शेवचेंको ने 14 अंकों के साथ खिताब जीता।

भारत के अन्य खिलाड़ियों में निहाल सरीन 17वें, बी अधिबान 30वें और के शशिकिरण 50वें स्थान पर रहे।

भारतीय महिलाओं में द्रोणावल्ली हरिका ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने 7.5 अंकों के साथ 88वां स्थान हासिल किया। अन्य खिलाड़ी पद्मिनी राउत (6.5) 103वें स्थान जबकि वंतिका अग्रवाल और दिव्या देशमुख क्रमशः 108वें और 109वें स्थान पर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू