देश की खबरें | एरिगैसी और गुकेश को फिडे ग्रैंड स्विस में शीर्ष वरीयता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टार अर्जुन एरिगैसी और विश्व चैम्पियन डी गुकेश को उज्बेकिस्तान के समरकंद में तीन से 16 सितंबर तक होने वाले चौथे फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में क्रमशः पहली और दूसरी वरीयता दी गई है।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई भारतीय स्टार अर्जुन एरिगैसी और विश्व चैम्पियन डी गुकेश को उज्बेकिस्तान के समरकंद में तीन से 16 सितंबर तक होने वाले चौथे फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में क्रमशः पहली और दूसरी वरीयता दी गई है।

इस प्रतियोगिता में बढ़ी हुई पुरस्कार राशि और प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के टिकट दांव पर होंगे।

नियमों के अनुसार, ओपन और महिला प्रतियोगिता दोनों में शीर्ष दो में रहने वाले खिलाड़ी अगले साल होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह बनाएंगे।

इस प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिन्होंने जुलाई 2024 और जून 2025 के बीच 30 से अधिक क्लासिकल मैच खेल हो। इस कारण पूर्व विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन और विश्वनाथन आनंद जैसे खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगे।

पूर्व विश्व चैंपियन डिंग लीरेन और फैबियानो कारूआना भी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगे, जिसमें भारत के एक अन्य खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंद को चौथी वरीयता दी गई है जो नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव से ठीक पीछे हैं। एक अन्य स्टार युवा खिलाड़ी 22 वर्षीय अलीरेजा फिरोजा पांचवें स्थान पर हैं।

ओपन वर्ग में शीर्ष 10 में शामिल अन्य खिलाड़ी इयान नेपोमनियाची, अनीश गिरी, शखरियार मामेद्यारोव, लेवोन अरोनियन और व्लादिमीर फेडोसेव हैं।

ग्रैंड स्विस शतरंज कैलेंडर में सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में से एक है क्योंकि यह कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का मार्ग प्रशस्त करता है। 2023 में ग्रैंड स्विस को भारत के विदित गुजराती (ओपन) और आर वैशाली (महिला) ने जीता था।

इस बार प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की गई है। ओपन वर्ग में पुरस्कार राशि 625,000 अमेरिकी डॉलर है (जो 2023 में 460,000 अमेरिकी डॉलर थी)। महिलाओं की प्रतियोगिता में, पुरस्कार राशि 230,000 अमेरिकी डॉलर होगी (जो 2023 में 140,000 अमेरिकी डॉलर थी)।

महिला ग्रैंड स्विस में 44 खिलाड़ियों ने रेटिंग के आधार पर क्वालीफाई किया है। पूर्व विश्व चैंपियन तान झोंगयी इस प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान पर हैं, जबकि उनके बाद अनुभवी खिलाड़ी कोनेरू हंपी, अन्ना मुजिचुक और कैटरीना लैग्नो का स्थान है। 2023 की विजेता आर वैशाली भी भाग ले रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू