जरुरी जानकारी | पंजाब में कपास की खेती का क्षेत्रफल घटकर 1.75 लाख हेक्टेयर के अपने निचले स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब में इस खरीफ मौसम में कपास की खेती का क्षेत्रफल घटकर अपने निचले स्तर पर आ गया है। कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार कपास की खेती के लिए तीन लाख हेक्टेयर के लक्ष्य की तुलना में कपास की खेती का क्षेत्रफल सिर्फ 1.75 लाख हेक्टेयर है।

चंडीगढ़, 18 जून पंजाब में इस खरीफ मौसम में कपास की खेती का क्षेत्रफल घटकर अपने निचले स्तर पर आ गया है। कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार कपास की खेती के लिए तीन लाख हेक्टेयर के लक्ष्य की तुलना में कपास की खेती का क्षेत्रफल सिर्फ 1.75 लाख हेक्टेयर है।

कपास की खेती का क्षेत्रफल पंजाब में इस मौसम में पहली बार दो लाख हेक्टेयर से कम हो गया है। हालांकि, राज्य के कृषि विभाग ने पानी की खपत करने वाली धान की फसल के विकल्प के तौर पर इसे बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए थे।

अधिकारी ने बताया कि कृषि विभाग ने इस खरीफ के मौसम में कपास की खेती के लिए तीन लाख हेक्टेयर का लक्ष्य रखा था, लेकिन सिर्फ 1.75 लाख हेक्टेयर पर ही कपास की खेती हो सकी है।

उन्होंने बताया कि इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि कीटों के हमले के कारण पिछले दो साल में कपास की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

कपास की खेती में गिरावट का दूसरा कारण कपास की बुवाई के समय बारिश का होना रहा।

अधिकारियों के अनुसार, इस बार कपास नहीं बोने वाले किसान बासमती और धान की फसल का रुख करेंगे।

पंजाब में जिन क्षेत्रों में कपास की खेती बढ़ी है, उनमें बटिंडा, मुक्तसर, मनसा, फाजिल्का, संगरूर, मोगा और फरीदकोट हैं।

पंजाब में 90 के दशक में सात लाख हेक्टेयर में कपास की खेती होती थी लेकिन बाद के वर्षों में यह धीरे-धीरे कम होती गई।

सत्र 2012-13 में कपास की खेती 4.81 लाख हेक्टेयर में हुई थी, जो 2017-18 में और ज्यादा घटकर 2.91 लाख हेक्टेयर रह गई। सत्र 2018-19 में कपास की खेती 2.68 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में, 2019-20 में 2.48 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में, 2020-21 में 2.51 लाख हेक्टेयर और 2021-22 में यह 2.51 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में कपास की खेती हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी