देश की खबरें | पलामू में मुठभेड़ के बाद टीएसपीसी का एरिया कमांडर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले से पुलिस ने शुक्रवार को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के हथियारबंद दस्ते के साथ हुई मुठभेड़ के बाद संगठन के स्वयंभू एरिया कमांडर किसलय कुमार सिंह (27) को गिरफ्तार कर लिया।

मेदिनीनगर, आठ अक्टूबर झारखंड के पलामू जिले से पुलिस ने शुक्रवार को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के हथियारबंद दस्ते के साथ हुई मुठभेड़ के बाद संगठन के स्वयंभू एरिया कमांडर किसलय कुमार सिंह (27) को गिरफ्तार कर लिया।

पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि किसलय के पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिन्दा कारतूस, एक खोखा और आपत्तिजनक पर्चे बरामद किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ मनातू थानान्तर्गत केदल जंगल में उस वक्त हुई, जब दो दिशा से पुलिस का अलग-अलग दल खुफिया सूचना के आधार पर टीएसपीसी के स्वयंभू जोनल कमांडर की खोज में था, तभी घात लगाए उग्रवादियों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया, जिसपर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

इस मुठभेड़ में भागने के क्रम में किसलय गिर गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि, उसके चार साथी फरार होने में सफल रहे जिनकी तलाश की जा रही है।

सिन्हा ने बताया कि किसलय की पलामू जिले के तीन पुलिस थानों को तलाश थी। उसके खिलाफ आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसलय पिछले चार साल से टीएसपीसी में सक्रिय है। उसके खिलाफ सात अक्टूबर 2017 को लेलेस्लीगंज थाना में पहला मामला दर्ज किया गया था।

सिन्हा ने बताया कि किसलय स्वचालित राइफल (सेल्फ लोडिंग राइफल/एस एल आर) चलाने में माहिर है।

मुठभेड़ के संबन्ध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना थी कि, टीएसपीसी के कथित स्वयंभू जोनल कमांडर शशिकांत जी, अपने दस्ते के साथ मनातू के चुनिंदे ठेकेदारों से लेवी वसूलने के लिए मिलने वाला है जिसके आधार पर छापेमारी की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू