खेल की खबरें | तीरंदाजी विश्व कप : भारतीय पुरूष, महिला कंपाउंड टीमों ने शीर्ष वरीयता के साथ क्वालीफाई किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा प्रियांश और अनुभवी अभिषेक वर्मा ने तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में पुरूषों के कंपाउंड वर्ग में चौथे और पांचवें वरीयता प्राप्त तीरंदाजों के तौर पर क्वालीफाई कर लिया जबकि भारतीय टीम शीर्ष वरीयता प्राप्त होगी ।

अंताल्या, 18 जून युवा प्रियांश और अनुभवी अभिषेक वर्मा ने तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में पुरूषों के कंपाउंड वर्ग में चौथे और पांचवें वरीयता प्राप्त तीरंदाजों के तौर पर क्वालीफाई कर लिया जबकि भारतीय टीम शीर्ष वरीयता प्राप्त होगी ।

एशियाई खेलों की चैम्पियन ज्योति सुरेखा वेन्नम दूसरे स्थान पर रही जबकि विश्व चैम्पियन अदिति स्वामी दसवें स्थान पर रही । भारतीय महिला कंपाउंड टीम को भी शीर्ष वरीयता मिली है ।

प्रियांश और वर्मा ने 710 अंक बनाये और भीतरी 10 में अधिक तीर लगाने के आधार पर चौथे और पांचवें स्थान पर रहे । प्रथमेश फुगे 20वें स्थान पर रहे ।

भारतीय पुरूष टीम ने 2125 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि इटली दूसरे और फ्रांस तीसरे स्थान पर रहा ।

ज्योति ने 705 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि मैक्सिको की आंद्रिया बेसेरा शीर्ष पर रही । अदिति 10वें और परनीत कौर 14वें स्थान पर रही ।

भारत टीम वरीयता में शीर्ष पर रहा जबकि मैक्सिको दूसरे और अमेरिका तीसरे स्थान पर रहा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\