खेल की खबरें | आर्चर की कोहनी की चोट फिर उभरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में खेलना संदिग्ध है क्योंकि केंट के खिलाफ ससेक्स की ओर से काउंटी चैंपियनशिप मुकाबले में खेलते हुए उनकी कोहनी की पुरानी चोट फिर उभर आई।

लंदन, 16 मई इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में खेलना संदिग्ध है क्योंकि केंट के खिलाफ ससेक्स की ओर से काउंटी चैंपियनशिप मुकाबले में खेलते हुए उनकी कोहनी की पुरानी चोट फिर उभर आई।

छब्बीस साल का यह तेज गेंदबाज अतीत में भी कोहनी की चोट से परेशान रहा है जिसके कारण वह भारत के खिलाफ दो टेस्ट और फिर फिलहाल निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेल पाए। इसके अलावा वह 2020 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे।

चोट के बाद वापसी करते हुए ससेक्स की ओर से अपना पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला खेल रहे आर्चर ने पहली पारी में 29 रन देकर दो विकेट चटकाए। यह तेज गेंदबाज हालांकि दूसरी पारी में सिर्फ पांच ओवर ही फेंक सका और उन्होंने कोहनी में सूजन की शिकायत की।

ससेक्स के मुख्य कोच इयान सालिस्बरी ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर आप आज के दिन को देखें तो वह कल गेंदबाजी नहीं कर पाएगा। आपको ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) से पूछना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब भी जोफ्रा गेंदबाजी नहीं कर पाता है तो एक नेतृत्वकर्ता और टीम के रूप में आप हताश होते हो। लेकिन ऐसा होता है। खेलों में लोग चोटिल होते हैं। यही जीवन है।’’

सालिस्बरी ने कहा, ‘‘वह अब भी मैदान पर उतरने का इच्छुक है क्योंकि वह चाहता है कि ससेक्स जीते। उन्हें (ईसीबी) उसे इस मैच में खेलने की स्वीकृति देनी होगी। वह हमारा खिलाड़ी नहीं है इसलिए उनसे स्वीकृति लेनी होगी।’’

इंग्लैंड को दो जून से दो टेस्ट की श्रृंखला में न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है। इस श्रृंखला के लिए मंगलवार को टीम की घोषणा होने की उम्मीद है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के बाद इंग्लैंड को भारत के खिलाफ स्वदेश में पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है जिसकी शुरुआत चार अगस्त से होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\