विदेश की खबरें | अरब नेताओं ने यरुशलम, वेस्ट बैंक में इजराइली कार्रवाई की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. काहिरा में आयोजित बैठक की मेजबानी अरब लीग ने की थी और इसमें मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी, जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय और फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ-साथ कई विदेश मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया था।

काहिरा में आयोजित बैठक की मेजबानी अरब लीग ने की थी और इसमें मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी, जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय और फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ-साथ कई विदेश मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया था।

बैठक में वक्ताओं ने यरुशलम और वेस्ट बैंक में घरों को ढहाये जाने और बस्तियों के विस्तार सहित इजराइल की "एकतरफा कार्रवाई" की निंदा की।

उन्होंने इजराइल के अधिकारियों द्वारा शहर के विवादित पवित्र धर्मस्थल की यात्रा किये जाने की भी निंदा की। यह स्थल यहूदियों और मुसलमानों- दोनों के लिए पवित्र माना जाता है और इस तरह की यात्रा अक्सर इजराइल और फलस्तीन के बीच अशांति का मुख्य केंद्र रहा है।

हालांकि, इज़राइल की सरकार की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

अल-सिसी ने संबंधित स्थल की यथास्थिति में बदलाव के लिए किसी भी इजराइली कार्रवाई के गंभीर नतीजों की चेतावनी देते हुए कहा कि ये घटनाएं इजराइल-फलस्तीनी संघर्ष को निपटाने के लिए भविष्य की वार्ता को "नकारात्मक रूप से प्रभावित" करेंगी।

फ़लस्तीनी राष्ट्रपति अब्बास ने कहा कि उनका प्रशासन संयुक्त राष्ट्र और इसकी एजेंसियों का सहारा लेगा। उन्होंने कहा, "फलस्तीन सरकार अपने लोगों के वैध अधिकारों की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय अदालतों और संगठनों का दरवाजा खटखटाना जारी रखेगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now