जरुरी जानकारी | डीएनडी फ्लाईओवर की मरम्मत के लिए पांच करोड़ रुपये मंजूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली और नोएडा के बीच आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए डीएनडी फ्लाईवे की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है।

नयी दिल्ली, 21 मई दिल्ली और नोएडा के बीच आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए डीएनडी फ्लाईवे की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है।

डीएनडी फ्लाईओवर का संचालन करने वाली कंपनी नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड (एनटीबीसीएल) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एमटीबीसीएल ने बयान में कहा, ‘‘गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद निदेशक मंडल ने व्यापक जनहित में डीएनडी फ्लाईवे की मरम्मत और रखरखाव के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दी है। यह दिल्ली और नोएडा के बीच महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग का इस्तेमाल करने वाले दो लाख से अधिक लोगों को निरंतर सुरक्षित और कुशल यात्रा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।’’

बयान के मुताबिक, इस राशि से फ्लाईओवर के मध्यवर्ती हिस्से और दिल्ली की तरफ वाले कुछ हिस्से की मरम्मत की जाएगी।

बयान में कहा गया है कि निदेशक मंडल ने उच्चतम न्यायालय के फैसले को ध्यान में रखते हुए कानूनी ढांचे के तहत सभी उपलब्ध विकल्पों का मूल्यांकन करने का संकल्प लिया।

बयान के मुताबिक, निदेशक मंडल को पुल और फ्लाईवे की संरचनात्मक मरम्मत के लिए नोएडा प्राधिकरण और दिल्ली प्रशासन द्वारा दी जाने वाली 100 करोड़ रुपये की तत्काल जरूरत से भी अवगत कराया गया। इन दोनों सरकारी एजेंसियों में से किसी से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

एनटीबीसीएल ने कहा कि कंपनी ने मार्च तिमाही में 4.05 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया है। कंपनी ने अंतरिम वितरण के क्रम में अपने ऋणदाता आईसीआईसीआई बैंक को 23.80 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\