देश की खबरें | केंद्रीय बजट में तमिलनाडु केंद्रित परियोजनाओं को मंजूरी दें: स्टालिन का केंद्र से आग्रह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार केंद्रीय बजट 2024-25 में तमिलनाडु केंद्रित योजनाओं को मंजूरी देकर राज्य के लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगी।

चेन्नई, 21 जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार केंद्रीय बजट 2024-25 में तमिलनाडु केंद्रित योजनाओं को मंजूरी देकर राज्य के लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगी।

स्टालिन ने कहा कि पिछले तीन वर्ष से केंद्र ने चेन्नई मेट्रो रेल (चरण 2) परियोजना के लिए "धनराशि जारी नहीं की है" और उन्होंने ताम्बरम-चेंगलपट्टू एलिवेटेड एक्सप्रेसवे कॉरिडोर के लिए लंबित मंजूरी सहित अन्य प्रस्तावों को गिनाया।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट से लोगों की उम्मीदों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लगभग 10 वर्षों से मध्यम वर्गीय परिवार उम्मीद कर रहे हैं कि उनका आयकर बोझ कम हो जाएगा और उन्हें कर राहत प्रदान की जाएगी।

राज्य की अपेक्षाओं में उन्होंने कोयम्बटूर और मदुरै में मेट्रो रेल परियोजनाओं को मंजूरी, तमिलनाडु में पहले से घोषित रेलवे परियोजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि का आवंटन और केंद्र की ग्रामीण और शहरी आवास योजनाओं (प्रधानमंत्री आवास शहरी/ग्रामीण योजना) के तहत व्यय सीमा में वृद्धि को शामिल किया।

स्टालिन ने अपने पोस्ट में कहा, "मुझे विश्वास है कि केंद्र सरकार तमिलनाडु के लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगी।"

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड