जरुरी जानकारी | नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 2जी साइट को 4जी में बदलने की मंजूरी, 2,426 करोड़ रुपये खर्च होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नक्सल प्रभावित इलाकों में 2जी मोबाइल साइटों को उन्नत कर 4जी में बदलने की मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नक्सल प्रभावित इलाकों में 2जी मोबाइल साइटों को उन्नत कर 4जी में बदलने की मंजूरी दे दी है।

केंद्रिय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को यह जानकारी देते कहा कि इसपर 2,426.39 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

यह परियोजना नक्सल प्रभावित 10 राज्यों के कुछ क्षेत्रों के लिए है। 2जी मोबाइल साइट को 4जी में बदलने का काम सार्वजानिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को सौंपा गया है।

ठाकुर ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे पास 4जी इंटरनेट है लेकिन नक्सली हिंसा से प्रभावित इलाकों में अभी तक 2जी इंटरनेट ही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2जी की 2,542 मोबाइल साइट को 4जी में बदलने के लिए 2,426 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दे दी है। ये सभी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में है।’’

उन्होंने कहा कि मोबाइल साइट को 4जी में उन्नत करने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित नेटवर्क, रेडियो नेटवर्क और दूरसंचार उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा।

ठाकुर ने कहा, ‘‘इन सभी साइटों का संचालन और उन्नयन बीएसएनएल द्वारा जाएगा।’’

केंद्रीय मंत्री के अनुसार 2,542 मोबाइल साइटों में 346 आंध्र प्रदेश में हैं। जबकि 16 बिहार, 971 छत्तीसगढ़, 450 झारखंड, 23 मध्य प्रदेश, 125 महाराष्ट्र, 483 ओडिशा, 33 पश्चिम बंगाल, 42 उत्तर प्रदेश और 53 तेलंगाना में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड