देश की खबरें | केन्द्र द्वारा मध्यप्रदेश को 23 सड़कों के निर्माण के लिए 1814 करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति : चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय सड़क एवं अधोसंरचना निधि के तहत प्रदेश को 600 किलोमीटर लम्बाई की 23 सड़कों के निर्माण के लिए 1814.9 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

भोपाल, 15 दिसंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय सड़क एवं अधोसंरचना निधि के तहत प्रदेश को 600 किलोमीटर लम्बाई की 23 सड़कों के निर्माण के लिए 1814.9 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

स्वीकृत सड़कों में से चार सड़क परियोजनाएं प्रदेश के ग्वालियर अंचल की हैं और एलीवेटेड कॉरिडोर बैरागढ़-भोपाल सड़क है, जिसके बनने से भोपाल-इंदौर मार्ग पर व्यस्त यातायात से निजात मिलेगी।

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इन सड़कों को स्वीकृति देने पर चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया है।

पहले के वर्षों में इस मद में मिलने वाली 500-600 करोड़ रुपये की स्वीकृति इस बार तीन गुना बढ़कर 1814 करोड़ रुपये प्राप्त हुई है।

मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने बताया कि केन्द्रीय सड़क एवं अधोसंरचना निधि के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रेषित 4080 करोड़ के प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए चौहान ने गडकरी से 16 सितम्बर 2021 को इंदौर में अनुरोध किया था।

भार्गव ने कहा कि इस निधि में सड़क निर्माण के लिए पूरी राशि केन्द्र सरकार द्वारा दी जाती है, जबकि भू-अर्जन, विद्युत पोल और अन्य परिसम्पत्तियों की शिफ्टिंग का व्यय राज्य द्वारा वहन किया जाता है।

इससे पहले, मध्यप्रदेश के जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय सड़क एवं अधोसंरचना निधि के तहत 514.68 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण चार सड़क परियोजनाएं प्रदेश के ग्वालियर अंचल के लिए स्वीकृत किये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now