जरुरी जानकारी | तीन सरकारी साधारण बीमा कंपनियों में 12,450 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश को मंजूरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र की तीन साधारण बीमा कंपनियों के पूंजी आधार को मजबूत करने और उन्हें अधिक स्थिर बनाने के लिये उनमें 12,450 करोड़ रुपये की पूंजी डालने को मंजूरी दे दी।
नयी दिल्ली, आठ जुलाई सरकार ने बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र की तीन साधारण बीमा कंपनियों के पूंजी आधार को मजबूत करने और उन्हें अधिक स्थिर बनाने के लिये उनमें 12,450 करोड़ रुपये की पूंजी डालने को मंजूरी दे दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि ‘दि नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, आरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड’ को अतिरिक्त पूंजी उपलब्ध कराई जायेगी।
यह भी पढ़े | Sarkari Naukri: महाराष्ट्र पुलिस में निकलेगी बंपर भर्ती, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने किया ऐलान.
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने इसके बाद ट्वीट में कहा, ‘‘ सार्वजनिक क्षेत्र की तीन साधारण बीमा कंपनियों- ओरिंटएल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और यूनाइटेड इंडिया इंश्यरेंस कंपनी लिमिटेड में 12,450 करोड़ रुपये की पूंजी डालने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी। इस राशि में इन कंपनियों में 2019- 20 में डाली गई 2,500 करोड़ रुपये की राशि भी शामिल है।’’
सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 12,450 करोड़ रुपये की राशि में से 3,475 करोड़ रुपये की राशि तुरंत जारी की जायेगी जबकि शेष 6,475 करोड़ रुपये बाद में डाले जायेंगे। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने इन कंपनियों की प्राधिकृत शेयर पूंजी को भी बढ़ाने की मंजूरी दी है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की प्राधिकृत पूंजी को बढ़ाकर 7,500 करोड़ रुपये करने को मंजूरी दी गई है जबकि यूनाइटेड इंडिया इश्योरेंस और आरिएंटल इश्योरेंस कंपनी की प्राधिकृत पूंजी को 5,000 करोड़ रुपये करने को मंजूरी दी गई है।
यह भी पढ़े | जानिए क्या है IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप और कैसे कर सकते हैं प्रयोग?.
विज्ञप्ति में कहा गया है कि मौजूदा परिदृश्य को देखते हुये कंपनियों के विलय की प्रक्रिया को अब तक स्थगित रखा गया है। इसके बजाय कंपनियों की बेहतर वृद्धि पर ध्यान दिया जा रहा है।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)