विदेश की खबरें | अमेरिकी सदन में प्रस्ताव पेश कर पाकिस्तान से मानवाधिकार, कानून का शासन बनाए रखने की अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश कर पाकिस्तान से लोकतांत्रिक संस्थाओं, मानवाधिकारों और कानून का शासन बनाए रखने का आग्रह किया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, सात दिसंबर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश कर पाकिस्तान से लोकतांत्रिक संस्थाओं, मानवाधिकारों और कानून का शासन बनाए रखने का आग्रह किया गया।

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में अगले साल फरवरी में आम चुनाव होने वाला है।

इस सप्ताह कांग्रेसी मिच मैककॉर्मिक और डैन किल्डी द्वारा प्रतिनिधि सभा में पेश किए गए प्रस्ताव में पाकिस्तान में लोकतंत्र के लिए मजबूत समर्थन किया गया, जिसमें पाकिस्तान के लोगों की इच्छा को प्रतिबिंबित करने वाले स्वतंत्र निष्पक्ष चुनाव भी शामिल हैं।

प्रस्ताव में राष्ट्रपति और विदेश मंत्री से लोकतंत्र, मानवाधिकार और कानून का शासन कायम रखने के लिए पाकिस्तान सरकार के साथ काम करने का भी आह्वान किया गया है।

‘हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी’ (संसद की विदेश मामलों की समिति) को भेजे गए प्रस्ताव में "पाकिस्तान सरकार से लोकतांत्रिक संस्थाओं, मानवाधिकारों और कानून का शासन कायम रखने, प्रेस की स्वतंत्रता, सभा करने की स्वतंत्रता, वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करने का आग्रह किया गया।"

इसमें कहा गया है कि यह पाकिस्तान के लोगों की लोकतंत्र में भागीदारी को दबाने के प्रयासों की निंदा करता है।

यह प्रस्ताव ऐसे समय वक्त में पेश किया गया है जब राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता का सामना कर रहा पाकिस्तान अगले साल आठ फरवरी को आम चुनाव कराने की तैयारियां कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\