खेल की खबरें | अनवर, ईस्ट बंगाल, दिल्ली एफसी ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय डिफेंडर अनवर अली, उनकी मौजूदा टीम ईस्ट बंगाल और मूल क्लब दिल्ली एफसी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और मोहन बागान के साथ चार साल के अनुबंध को ‘अवैध रूप से समाप्त’ करने के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा खिलाड़ी पर लगाए गए निलंबन पर रोक लगाने की मांग की।

कोलकाता, 12 सितंबर भारतीय डिफेंडर अनवर अली, उनकी मौजूदा टीम ईस्ट बंगाल और मूल क्लब दिल्ली एफसी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और मोहन बागान के साथ चार साल के अनुबंध को ‘अवैध रूप से समाप्त’ करने के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा खिलाड़ी पर लगाए गए निलंबन पर रोक लगाने की मांग की।

एआईएफएफ ने मंगलवार को डिफेंडर को ‘दोषी’ पाते हुए अनवर पर चार महीने का निलंबन लगाया और उन्हें तथा दोनों क्लबों को मोहन बागान को 12.90 करोड़ रुपये का भारी मुआवजा देने को कहा।

दिल्ली एफसी के मालिक रंजीत बजाज ने पीटीआई से कहा, ‘‘हां, हमने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की है और इसे कल के लिए सूचीबद्ध किया गया है। तीनों पक्षों ने विभिन्न आधार पर याचिका दायर की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम खिलाड़ी को आने वाले दिनों में मैच में खेलने से वंचित कैसे रहने दे सकते हैं। आप पैसे तो वापस पा सकते हैं लेकिन मैच खेले जाने के बाद आप उन्हें वापस नहीं पा सकते, आप समय वापस नहीं पा सकते।’’

ईस्ट बंगाल के शीर्ष अधिकारी देबब्रत सरकार ने कहा कि उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है क्योंकि वे नहीं चाहते कि खिलाड़ी शुक्रवार से शुरू हो रही इंडियन सुपर लीग में तब तक मैच नहीं खेल पाए तब तक कि एआईएफएफ की अपील समिति इस मामले पर कोई निर्णय नहीं ले लेती।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपील समिति के पास गए हैं जब तक अपील समिति फैसला नहीं ले लेती कि हम चाहते हैं कि अनवर तब तक खेले। तब तक उन्हें खेलने से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। खिलाड़ी के करियर पर किसी भी कीमत पर असर नहीं पड़ना चाहिए। यही हमारा तर्क है, इसके अलावा कुछ नहीं। देखते हैं बाद में क्या होता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\