खेल की खबरें | अनु रानी लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियनशिप के फाइनल्स में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी ने गुरुवार को यहां अपने आखिरी प्रयास में 59.60 मीटर भाला फेंक कर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया।

यूजीन, 21 जुलाई भारत की भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी ने गुरुवार को यहां अपने आखिरी प्रयास में 59.60 मीटर भाला फेंक कर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया।

अन्नू पर शुरू में ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था क्योंकि उनका पहला प्रयास ‘फाउल’ हो गया था जबकि दूसरे प्रयास में वह 55.35 मीटर तक ही भाला फेंक पायी थी। आखिर में वह 59.60 मीटर भाला फेंकने में सफल रही जो फाइनल्स में जगह बनाने के लिये पर्याप्त था।

वह ग्रुप बी क्वालीफिकेशन दौर में पांचवें स्थान पर रही और उन्होंने दोनों ग्रुप में आठवें सर्वश्रेष्ठ प्रयास के आधार पर फाइनल्स में जगह बनायी।

यह 29 वर्षीय राष्ट्रीय रिकार्ड धारक 60 मीटर तक नहीं पहुंच पायी लेकिन उनके पास शनिवार को होने वाले फाइनल्स में अपने प्रदर्शन में सुधार करने का मौका रहेगा। उनका सत्र का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 63.82 मीटर है।

दो वर्गों में 62.50 मीटर या 12 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों ने फाइनल्स में जगह बनाई। केवल तीन प्रतियोगी ही 62.50 मीटर के स्वत: क्वालीफाइंग मार्क को हासिल कर पाये।

विश्व चैंपियनशिप में तीसरी बार भाग ले रही अन्नू ने लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। वह 2019 में दोहा में पिछली विश्व चैंपियनशिप में 61.12 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ फाइनल में आठवें स्थान पर रही थी।

इस बीच महिलाओं की 5000 मीटर में पारुल चौधरी हीट नंबर दो में 15 मिनट 54.03 सेकेंड के समय के साथ 17वें और कुल मिलाकर 31वें स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं।

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा शुक्रवार (भारतीय समयानुसार सुबह 5:35 बजे) पुरुषों के भाला फेंक के क्वालिफिकेशन राउंड के ग्रुप ए में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

तोक्यो खेलों के रजत पदक विजेता जाकुब वालदेच (चेक गणराज्य) और लंदन ओलंपिक 2012 के स्वर्ण पदक विजेता केशोर्न वालकॉट (त्रिनिदाद एवं टोबैगो) भी उनके ग्रुप में होंगे। फाइनल रविवार को होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट