Tokyo Olympics 2020: भाला फेंक के फाइनल में नहीं पहुंच पायी अनु, 14वें स्थान पर रही

भारत की अनु रानी तोक्यो ओलंपिक खेलों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर पायी और मंगलवार को यहा 54.04 मीटर के निराशाजनक प्रदर्शन के साथ 14वें स्थान पर रही.

Anu Rani (Photo Credits : Instagram)

तोक्यो, 3 अगस्त : भारत की अनु रानी तोक्यो ओलंपिक खेलों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर पायी और मंगलवार को यहा 54.04 मीटर के निराशाजनक प्रदर्शन के साथ 14वें स्थान पर रही. अनु ने 14 खिलाड़ियों के ग्रुप ए में 50.35 मीटर भाला फेंककर शुरुआत की और अपने दूसरे प्रयास में 53.19 मीटर की दूरी तय की.

इस 29 वर्षीय एथलीट को 12 खिलाड़ियों के फाइनल में जगह बनाने के लिये बेहतरीन प्रदर्शन करने की जरूरत थी लेकिन वह 63 मीटर के स्वत: क्वालीफिकेशन संख्या के करीब भी नहीं पहुंच पायी. अनु का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 63.24 मीटर है जो उन्होंने इस साल फेडरेशन कप में हासिल किया था. यह भी पढ़ें:Tokyo Olympics 2020: पीएम मोदी देख रहे हैं भारत-बेल्जियम हॉकी पुरुषों का सेमीफाइनल, बोले- हमारी टीम और उनके कौशल पर गर्व

पोलैंड की मारिया आंद्रेजिक एकमात्र एथलीट रही जिन्होंने पहले प्रयास में ही 65.25 मीटर भाला फेंककर स्वत: क्वालीफाई किया. नियमों के अनुसार 63 मीटर भाला फेंकने वाले या सर्वश्रेष्ठ 12 खिलाड़ियों को फाइनल में जगह मिलती है. भाला फेंक में अब सभी की निगाहें पुरुष वर्ग में नीरज चोपड़ा पर टिकी रहेगी जिनकी स्पर्धा बुधवार को है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड