देश की खबरें | नए सीरो सर्वेक्षण में दिल्ली के 56.13 फीसदी लोगों में मिली कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडीः जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि जनवरी में किए गए ताजा सीरो सर्वेक्षण में शामिल 56.13 फीसदी लोगों में कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडी (प्रतिरक्षी) मिली हैं।

नयी दिल्ली, दो फरवरी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि जनवरी में किए गए ताजा सीरो सर्वेक्षण में शामिल 56.13 फीसदी लोगों में कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडी (प्रतिरक्षी) मिली हैं।

मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता की ओर बढ़ रही है लेकिन इस बारे में " सिर्फ विशेषज्ञ ही स्पष्ट बता पाएंगे।"

उन्होंने कहा कि पांचवां सीरो सर्वेक्षण 15 से 23 जनवरी के बीच किया गया था। यह देश में अबतक का सबसे बड़ा सीरो सर्वेक्षण है।

जैन ने कहा कि दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिले में सबसे ज्यादा 62.18 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी पाई है जबकि उत्तरी दिल्ली में सबसे कम 49.09 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी दर्ज की गई हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, " सर्वेक्षण में नई व बेहतर प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है। हर वार्ड से नमूने इकट्ठा किए गए। कुल 28000 नमूने लिए गए। "

मंत्री ने कहा कि मामलों की संख्या, मौतों की संख्या और अस्पताल में दाखिल किए जाने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है।

उन्होंने कहा कि लोगों को " कोविड-19 उचित व्यवहार " अपनाना चाहिए और कुछ और महीनों तक मास्क लगाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी