विदेश की खबरें | आतंकवाद रोधी अदालत ने इमरान की अंतरिम जमानत 20 सितंबर तक बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सोमवार को यहां एक आतंकवाद रोधी अदालत में पेश हुए और अदालत ने पुलिस, न्यायपालिका और अन्य सरकारी संस्थानों को धमकी देने के आरोप में उनके खिलाफ दर्ज आतंकवाद के मामले में उन्हें मिली अंतरिम जमानत 20 सितंबर तक बढ़ा दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 12 सितंबर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सोमवार को यहां एक आतंकवाद रोधी अदालत में पेश हुए और अदालत ने पुलिस, न्यायपालिका और अन्य सरकारी संस्थानों को धमकी देने के आरोप में उनके खिलाफ दर्ज आतंकवाद के मामले में उन्हें मिली अंतरिम जमानत 20 सितंबर तक बढ़ा दी।

इमरान कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पहुंचे और न्यायाधीश राजा जावेद हसन अब्बास ने मामले की सुनवाई की।

तीन नोटिस के बावजूद, मामले की जांच के लिए इस्लामाबाद पुलिस द्वारा गठित संयुक्त जांच दल (जेआईटी) के सामने पेश नहीं होने को लेकर खान की ओर से संक्षिप्त दलीलें दिए जाने के बाद अदालत ने सुनवाई को 20 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया। इसके साथ ही अदालत ने उस तारीख तक पूर्व प्रधानमंत्री की जमानत बढ़ा दी।

इमरान (69) ने पिछले महीने इस्लामाबाद में एक रैली के दौरान, अपने सहयोगी शहबाज गिल के साथ हुए व्यवहार को लेकर शीर्ष पुलिस अधिकारियों, निर्वाचन आयोग और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी दी थी। गिल को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इमरान के भाषण के कुछ घंटों बाद ही, उनके खिलाफ पुलिस, न्यायपालिका और अन्य संस्थानों को धमकी देने के आरोप में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आतंकवाद रोधी अदालत ने 25 अगस्त को इमरान खान को एक सितंबर तक जमानत दे दी थी और एक सितंबर को अदालत ने जमानत की अवधि 12 सितंबर तक बढ़ा दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी