विदेश की खबरें | पाकिस्तान में पोलियो रोधी टीकाकारण टीम पर हमला, तीन की मौत: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले में मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने पोलियो रोधी टीकाकरण करने गई टीम पर हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पेशावर, 28 जून पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले में मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने पोलियो रोधी टीकाकरण करने गई टीम पर हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अफगानिस्तान से लगे इस जिले में इस साल पोलियो के नौ मामले सामने आ चुके हैं, जिसके खिलाफ टीकाकरण अभियान के सिलसिले में एक टीम घर-घर जा रही थी। तभी बंदूकधारियों ने टीम पर हमला कर दिया, जिसमें टीम के एक सदस्य और उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रहे दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हालिया समय में पाकिस्तान में पोलियो रोधी टीकाकरण अभियानों में शामिल कर्मियों पर हमले बढ़े हैं।

इस साल मार्च में उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने एक महिला पोलियो कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जो पोलियो रोधी अभियान में हिस्सा ले कर लौट घर लौट रही थी।

पिछले साल जनवरी में, बंदूकधारियों ने उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण कर्मियों की टीम की सुरक्षा कर रहे एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया में पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही ऐसे देश हैं, जहां पोलियो खत्म नहीं हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान