देश की खबरें | केरल के अथिरापिल्ली वन क्षेत्र में एंथ्रेक्स संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के अथिरापिल्ली वन क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में एंथ्रेक्स संक्रमण के प्रकोप के कारण कई जंगली सूअरों की मौत हो गई है। राज्य सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम, 29 जून केरल के अथिरापिल्ली वन क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में एंथ्रेक्स संक्रमण के प्रकोप के कारण कई जंगली सूअरों की मौत हो गई है। राज्य सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि अथिरापिल्ली वन क्षेत्र में जंगली सूअरों में एंथ्रेक्स की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

जॉर्ज ने एक बयान में कहा, ‘‘अथिराप्पिल्ली वन क्षेत्र में जंगली सूअरों की मौत होने के बाद, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग और वन विभाग ने जांच शुरू की तथा एंथ्रेक्स संक्रमण की पुष्टि करने के लिए इनके नमूनों का परीक्षण किया गया।’’

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एंथ्रेक्स के प्रसार को रोकने के लिए तत्काल कदम उठा रहा है।

एंथ्रेक्स मिट्टी में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला जीवाणु है जो आमतौर पर घरेलू और जंगली जानवरों के संपर्क में आने पर उन्हें प्रभावित करता है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जंगली सूअर के शवों को निकालने और दफनाने गए लोगों के स्वास्थ्य पर नज़र रखी जा रही है।

विभाग ने बताया कि उन्हें आवश्यक निवारक उपचार भी दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि यदि जंगली सूअर सहित अन्य जानवर सामूहिक रूप से मरते हुए पाए जाएंगे तो विशेष देखभाल की आवश्यकता होगी। उन्होंने लोगों से ऐसी जगहों पर नहीं जाने के लिए कहा है।

उन्होंने लोगों से यह भी अनुरोध किया कि यदि ऐसा कोई मामला उनके समक्ष आता है तो वे तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस