दिल्ली से 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर दूसरी विशेष ट्रेन शुक्रवार को मुजफ्फरपुर जायेगी

अधकारियों ने बताया कि मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन शुक्रवार की शाम को रवाना होगी जिसमें कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण दिल्ली में फंसे 1200 यात्री होंगे ।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई दिल्ली से प्रवासी मजदूरों को लेकर दूसरी विशेष ट्रेन शुक्रवार को बिहार के मुजफ्फरपुर रवाना होगी । इससे पहले मध्यप्रदेश के 1200 मजदूरों को लेकर पहली श्रमिक विशेष ट्रेन नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से बृहस्पतिवार को रवाना हुई ।

अधकारियों ने बताया कि मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन शुक्रवार की शाम को रवाना होगी जिसमें कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण दिल्ली में फंसे 1200 यात्री होंगे ।

दिल्ली सरकार प्रवासी कामगारों के लिये विशेष ट्रेन चलाने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार से भी बात कर रही है ।

मध्यप्रदेश के लिये विशेष ट्रेन आज रात आठ बजे रवाना हुई । अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश के लिये रवाना हुए प्रवासी कामगारों की अधिकारियों ने जांच की थी ।

राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी आश्रय गृहों में 10000 के करीब प्रवासी मजदूर रह रहे हैं ।

हाल ही में सरकार ने प्रधान सचिव (सामाजिक कल्याण) पी के गुप्ता को प्रवासी कामगारों के उनके राज्य लौटने की तमाम प्रक्रियाओं के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किया था ।

एक अधिकारी ने दिन में कहा था ,‘‘ अपने राज्य जाने के इच्छुक प्रवासी कामगारों को वापिस भेजा जायेगा । हम बिहार और उत्तर प्रदेश सरकार से बात कर रहे हैं ।’’

अभी तक रेलवे 189 श्रमिक विशेष ट्रेनें चला चुका है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी