देश की खबरें | उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में भीषण गर्मी का एक और दौर शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में भीषण गर्मी का एक और दौर शुरू हो गया है और अगले पांच दिन के दौरान तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 जून उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में भीषण गर्मी का एक और दौर शुरू हो गया है और अगले पांच दिन के दौरान तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भारत में अप्रैल और मई महीने में कई दिन तक भीषण गर्मी पड़ी थी और लू चली थी।

आईएमडी ने एक बयान में कहा, “अगले पांच दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है।”

बयान में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह अत्यधिक गर्मी प्राकृतिक रूप से घटित होने वाली अल नीनो घटना तथा वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों की तेजी से बढ़ती सांद्रता का परिणाम है।

अल नीनो के दौरान मध्य और पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में समुद्री सतह असामान्य रूप से गर्म हो जाती है।

अध्ययनों से पता चलता है कि तीव्र शहरीकरण के कारण शहरी क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि हुई है, तथा बाहर काम करने वाले तथा निम्न आय वाले परिवार इसका सबसे अधिक प्रभाव झेल रहे हैं।

मई में गर्मी की वजह से असम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों समेत देश भर में कई जगहों पर बहुत ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान में पारा 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया और दिल्ली व हरियाणा में भी यह 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\