मुंबई में कोविड-19 से एक और पुलिसकर्मी की मौत
मुंबई में कोविड-19 से 55 वर्षीय एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई. एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस मौत के साथ ही महामारी से पुलिस विभाग के 38 कर्मी अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं. कांस्टेबल मध्य मुंबई के धारावी पुलिस थाने में तैनात था.
मुंबई: मुंबई में कोविड-19 से 55 वर्षीय एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई. एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस मौत के साथ ही महामारी से पुलिस विभाग के 38 कर्मी अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं. कांस्टेबल मध्य मुंबई के धारावी पुलिस थाने में तैनात था.
अधिकारी ने कहा, “कांस्टेबल को पहले 15 मई को सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उसे मरीन लाइंस स्थित रिलायंस अस्पताल में स्थानांतरित किया गया जहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई.”
उन्होंने बताया कि मूल रूप से सतारा जिले के असनगांव का रहने वाला कांस्टेबल यहां माहिम उपनगर में पुलिस क्वार्टर में रह रहा था.
Tags
संबंधित खबरें
VIDEO: मुंबई के बोरीवली में केयर होम में बुजुर्ग महिला से मारपीट, केयरटेकर के खिलाफ FIR दर्ज
Who Is Saurabh Dubey? केकेआर में शामिल किए गए सौरभ दुबे कौन हैं, जानिए इस तेज गेंदबाज के बारे में सबकुछ
IPL 2026: क्या हार्दिक पांड्या छोड़ेंगे MI की कप्तानी? सूर्यकुमार यादव को लेकर श्रीकांत का बड़ा बयान
Weather Forecast March 23, 2026: उत्तर भारत में बढ़ेगी तपिश, दिल्ली और कोलकाता समेत इन शहरों में बारिश के आसार; जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम
\