ताजा खबरें | देवेगौड़ा परिवार का एक और सदस्य राजनीति में; जद (एस) ने विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशी तय किए

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के परिवार के एक और सदस्य ने चुनावी राजनीति में प्रवेश किया है। उनके पौत्र सूरज रेवन्ना को 10 दिसंबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित जद (एस) के उम्मीदवारों की सूची में जगह मिली है।

बेंगलुरू, 23 नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के परिवार के एक और सदस्य ने चुनावी राजनीति में प्रवेश किया है। उनके पौत्र सूरज रेवन्ना को 10 दिसंबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित जद (एस) के उम्मीदवारों की सूची में जगह मिली है।

देवगौड़ा के बड़े पुत्र एच डी रेवन्ना के बेटे डॉक्टर सूरज हासन स्थानीय प्राधिकरण सीट से जद (एस) के उम्मीदवार हैं। यह क्षेत्र उनके परिवार का गढ़ माना जाता है। वह गौड़ा परिवार के 8वें सदस्य हैं जो राजनीति में हैं।

सूरज के पिता एच डी रेवन्ना पूर्व मंत्री और होलेनरसीपुरा से विधायक हैं, जबकि उनकी मां भवानी हासन जिला पंचायत की सदस्य थीं तथा भाई प्रज्वल हासन लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

जनता दल (एस) प्रमुख देवगौड़ा कर्नाटक से राज्यसभा के सदस्य हैं और उनके दूसरे बेटे एवं पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी चन्नापटना से विधायक हैं।

कुमारस्वामी की पत्नी अनीता रामनगर क्षेत्र से विधायक हैं और उनके बेटे एवं जद (एस) युवा इकाई के अध्यक्ष निखिल ने मांड्या से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

यदि हासन से सूरज यह चुनाव जीत जाते हैं, तो सभी चार प्रमुख सदनों- लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद में देवगौड़ा परिवार के सदस्यों की भागीदारी होगी।

कर्नाटक विधान परिषद के लिए सदस्यों की सेवानिवृत्ति के कारण 20 स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों में 25 सीट पर 10 दिसंबर को द्विवार्षिक चुनाव होगा।

जद (एस) ने चुनाव के लिए केवल सात उम्मीदवार उतारे हैं। सूरज के अलावा अन्य उम्मीदवारों में एन अप्पाजीगौड़ा (मांड्या), अनिल कुमार आर (तुमकुरु), सी एन मंजेगौड़ा (मैसूरु), वक्कलेरी रामू (कोलार), एच एम रमेश गौड़ा (बेंगलुरु ग्रामीण), एच यू इसाक खान (कोडागु) शामिल हैं।

उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद एचडी कुमारस्वामी ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी ने केवल सात चुनिंदा सीटों पर ही उम्मीदवार उतारे हैं, क्योंकि वह कम समय में सभी सीटों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकती।

चुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि विधान परिषद के 25 सदस्यों का कार्यकाल पांच जनवरी 2022 को पूरा होने जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी हैं।आज नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख है और कल नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य होगा। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 नवंबर है और मतों की गिनती 14 दिसंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट