देश की खबरें | भिवंडी एआईएमआईएम प्रमुख के खिलाफ उगाही का एक और मामला, दो लोग गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 30 सितम्बर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की भिवंडी इकाई के अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस ने हफ्ता वसूली का एक और मामला दर्ज किया है। इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद खालिद शेख उर्फ गुड्डू के खिलाफ एक सप्ताह में हफ्ता वसूली का यह चौथा मामला दर्ज किया गया है। शेख को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था और अभी वह ठाणे अपराध शाखा की हिरासत में हैं।

यह भी पढ़े | Ujjwala Yojana Last Date: प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का आज आखिरी दिन, अभी ऐसे उठाये मुफ्त गैस कनेक्शन का फायदा.

भिवंडी के डीसीपी राजकुमार शिंदे ने बताया कि एक बिल्डर की शिकायत के बाद एक शख और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। बिल्डर ने आरोप लगाया है कि दोनों ने कथित तौर पर उनसे 15 लाख रुपये मांगे थे और धमकाने के लिए शेख की मदद ली थी।

उन्होंने बताया कि दोनों ने बिल्डर से समय-समय पर चार लाख रुपये लिए, जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 3.35 करोड़ से अधिक, अब तक 10,06,576 संक्रमितों की हुई मौत.

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने शेख और गिरफ्तार किए गए अकबर गफुर खान और उसके बेटे जैद अकबर खान के खिलाफ हफ्ता वसूली संबंधी भादंवि की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

हफ्ता वसूली के चार मामलों में शेख सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)