मेरठ में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक और मौत

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया की 57 वर्षीय मरीज को सांस की पुरानी बीमारी थी। वह करीब छह दिन पहले मेडिकल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि जमातियों के संपर्क में रहने के कारण वह संक्रमित हुआ था।

जमात

मेरठ, 17 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक कोरोना संक्रमित एक और मरीज की यहां इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया की 57 वर्षीय मरीज को सांस की पुरानी बीमारी थी। वह करीब छह दिन पहले मेडिकल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि जमातियों के संपर्क में रहने के कारण वह संक्रमित हुआ था।

डॉ. राजकुमार ने बताया कि रात में मरीज शौचालय गया था और वहां से लौटते ही चक्कर खाकर गिर गया। थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस के जरिये बाद में शव जली कोठी निवासी उसके परिजनों को सौंप दिया गया। जिन्होंने रात में ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

इसी के साथ जनपद में कोरोना वायरस से होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़कर दो हो गया।

सीएमओ के अनुसार मेरठ के ‌लिए राहत की बात यह रही है ‌कि कल आईं कुल 30 सैंपलों की जांच में से किसी में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka 2nd T20I Match Dream11 Prediction: कार्डिफ में आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka T20I Stats: टी-20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े