देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 का एक और मामला आया, संक्रमितों की कुल संख्या 4446 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में शनिवार को कोविड-19 का एक और मामला सामने आया। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,446 हो गई है।

आइजोल, 20 मार्च मिजोरम में शनिवार को कोविड-19 का एक और मामला सामने आया। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,446 हो गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि सियाहा जिले का 62 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

पूर्वोत्तर राज्य में 14 लोग अब भी संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 4,421 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

राज्य में वैश्विक महामारी से 11 लोग जान गंवा चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि मिजोरम में अब तक 2,45,679 नमूनों की जांच हुई है जिनमें से 454 नमूनों की जांच शुक्रवार को हुई।

इस बीच राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी ललजावमी ने बताया कि 49,837 लोगों को कोविड-19 का पहला टीका लग चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\