जरुरी जानकारी | सीएसबी बैंक को 218 करोड़ रुपये का वार्षिक शुद्ध मुनाफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के सीएसबी बैंक ने शनिवार को बताया कि उसे मार्च 2021 को समाप्त हुए वित्तवर्ष में 218.40 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो उसके लिए अब तक का सबसे ऊंचा लाभ है।

नयी दिल्ली, आठ मई निजी क्षेत्र के सीएसबी बैंक ने शनिवार को बताया कि उसे मार्च 2021 को समाप्त हुए वित्तवर्ष में 218.40 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो उसके लिए अब तक का सबसे ऊंचा लाभ है।

सीएसबी बैंक ने एक नियामकीय सूचना में कहा, ‘‘बैंक ने वित्तवर्ष 2021 में 218.40 करोड़ रुपये का कुल शुद्ध लाभ अर्जित किया, जबकि वित्तवर्ष 2020 में उसने 12.72 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। इस प्रकार शुद्ध लाभ में 1,617 करोड़ प्रतिशत की वृद्धि हुई है।’’

सीएसबी बैंक ने कहा कि मार्च में समाप्त पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही के दौरान उसने 42.89 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दिखाया है। वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में उसे 59.70 करोड़ रुपये घाटा हुआ था।

आलोच्य तिमाही में कुल आय बढ़कर 609.45 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 475.49 करोड़ रुपये थी। बैंक की ब्याज आय 28 प्रतिशत बढ़कर 497 करोड़ रुपये हो गई।

पूरे वर्ष की आय भी वित्त वर्ष 2020-21 में बढ़कर 2,273.11 करोड़ रुपये हो गई जो वित्तवर्ष 2019-20 में 1,731.50 करोड़ रुपये थी। बैंक की ब्याज आय समीक्षाधीन वर्ष के दौरान बढ़कर 1,872 करोड़ रुपये हो गई जो इससे पिछले वर्ष 1,510 करोड़ रुपये थी।

बैंक के सकल अवरुद्ध कर्ज का अनुपात 31 मार्म 2021 को सकल ऋण का 2.68 प्रतिशत था यह पिछले साल मार्च अंत में 3.54 प्रतिशत था। संख्या में सकल एनपीए एक वर्ष पहजे के 409.43 करोड़ रुपये की जगह 393.49 करोड़ रुपये रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\