सगाई तोड़ने से नाराज लोगों ने लड़़की के पिता की नाक काटी

राजस्थान में बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र में सगाई टूटने से नाराज लड़के के परिजनों ने बुधवार तड़के लड़की के पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी. यह घटना शिव थानाक्षेत्र के झापली गांव में हुई.

दुल्हन (Photo Credits: Pixabay)

बाड़मेर, 11 अगस्त : राजस्थान में बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र में सगाई टूटने से नाराज लड़के के परिजनों ने बुधवार तड़के लड़की के पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी. यह घटना शिव थानाक्षेत्र के झापली गांव में हुई.

पुलिस ने बताया कि पीड़ित कमल सिंह भाटी को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कमल सिंह भाटी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की सगाई ऐसे परिवार में तय की थी, जिसमें उनकी भतीजी की पहले से शादी हुई थी. यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर बैंक का अगले पांच वर्षों में चार लाख करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य

उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी भतीजी की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी, इसलिये उसने कुछ समय पहले अपनी बेटी की सगाई तोड़ दी. पुलिस ने बताया कि परिवार के लगभग 10 सदस्यों ने भाटी पर लाठियों और धारदार हथियार से हमला किया और उसकी नाक काट दी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड