जमात के कार्यक्रम में शामिल लोगों की जानकारी देने वालों को इनाम की घोषणा

पुलिस ने अब तक विभिन्न मदरसों, मस्जिदों और घरों में छिपे 33 जमात कार्यकर्ताओं का पता लगाकर उनकी जांच कराई तथा उन्हें पृथक वास में रहने को भेज दिया है।

आजमगढ़ (उप्र),11 अप्रैल दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जिले में पहुंचे प्रतिनिधियों के लापता हो जाने के बाद पुलिस ने इनकी जानकारी देने पर इनाम की घोषणा की है।

पुलिस ने अब तक विभिन्न मदरसों, मस्जिदों और घरों में छिपे 33 जमात कार्यकर्ताओं का पता लगाकर उनकी जांच कराई तथा उन्हें पृथक वास में रहने को भेज दिया है।

इस बीच पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि अब भी अधिकांश प्रतिनिधि मस्जिदों/ मदरसों और घरों में छिपे बैठे हैं जिनकी जानकारी प्रशासन को नहीं मिल पा रही है। इसके बाद पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं की जानकारी देने पर शुक्रवार को इनाम की घोषणा की।

पुलिस अधीक्षक ने इन लोगों के बारे में जानकारी देने वालों को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की।

वहीं जिलाधिकारी ने एहतियातन जिले के 26 स्थानों को विशेष क्षेत्र घोषित कर घर-घर स्क्रीनिंग का कार्य कराना शुरू कर दिया है। इसमें खास तौर से करीब दो महीने तक घर के प्रत्येक सदस्य के यात्रा विवरण, सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ ही परिवार के बुजुर्ग सदस्यों का ब्यौरा दर्ज किया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने कहा कि जमात के कई कार्यकर्ता अब भी छिप रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनसे अपील की गई है कि अगर आप अब भी सामने आ जाते है तो आपके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी लेकिन अगर इसकी जानकारी किसी अन्य माध्यम से सही मिलती है, तब किसी को बख्शा नहीं जायेगा और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

सिंह ने यह भी बताया कि सूचना देने वालों को पांच हजार रुपये का इनाम भी दिया जायेगा और उनका नाम-पता गुप्त रखा जायेगा।

इधर, जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि मुबारकपुर को जिले का सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र मानकर उसे सील कर दिया गया है। यहां चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। हालांकि तीन मरीजों की दूसरी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

मुबारकपुर को सील कर तीन किलोमीटर की परिधि में स्क्रीनिंग और संक्रमण मुक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं जिले के विभिन्न स्थानों को विशेष सतर्कता जोन घोषित कर वहां भी स्क्रीनिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

War Lockdown Notice PDF Goes Viral: व्हाट्सएप पर वायरल ‘वॉर लॉकडाउन नोटिस’ से मचा हड़कंप, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान