विदेश की खबरें | सिंगापुर में दीपावली से पहले लिटिल इंडिया में भीड़ नियंत्रित करने के उपायों की घोषणा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच, दीपावली से पूर्व यहां लिटिल इंडिया और उसके आसपास के स्थानों में भीड़ नियंत्रित करने के उपायों की सोमवार को घोषणा की।
सिंगापुर, 18 अक्टूबर सिंगापुर सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच, दीपावली से पूर्व यहां लिटिल इंडिया और उसके आसपास के स्थानों में भीड़ नियंत्रित करने के उपायों की सोमवार को घोषणा की।
स्ट्रेट टाईम्स ने लिटिल इंडिया में यातायात के प्रबंधन पर सिंगापुर पर्यटन बोर्ड के हवाले से कहा, ‘‘ इससे सुनिश्चित होगा कि लोग इस पूरे क्षेत्र में फैलें और मुख्य मार्गों पर जाम नहीं लगे। इा तरह भीड़ से बचा जा सकेगा।’’
लिटिल इंडिया एक ऐसा क्षेत्र है जां भारतीय खानपान की दुकानें आदि हैं तथा वहां सड़कों पर प्रकाश की विशेष व्यवस्था के साथ त्योहार की रौनक देखते ही बनती है।
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दीपवाली पर्व इस साल चार नवंबर को है।
खबर के अनुसार, कुछ कारोबारियों ने अपने कामकाज के घंटे बढ़ा दिये हैं ताकि दीपावली के सप्ताह में यहां आने के लिए लोगों को अतिरिक्त समय मिल जाए।
यह दूसरा साल है जब यह हिंदू पर्व महामारी के बीच मनाया जाएगा।
सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, रविवार को यहां कोविड-19 के 3,058 नए मामले सामने आए और संक्रमण से नौ लोगों की मौत हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)