देश की खबरें | अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक विकास निगम प्रमुख ने ऋण वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक विकास निगम के अध्यक्ष नरेंद्र पाटिल ने बृहस्पतिवार को निकाय की ऋण वितरण योजना में अनियमितता की गतिविधियों को चिह्नित किया और लाभार्थियों को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मुंबई, 22 मई अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक विकास निगम के अध्यक्ष नरेंद्र पाटिल ने बृहस्पतिवार को निकाय की ऋण वितरण योजना में अनियमितता की गतिविधियों को चिह्नित किया और लाभार्थियों को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी सहयोगी पाटिल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “आशय पत्र को तेजी से जारी करने की आड़ में कुछ लोग लाभार्थियों से पैसे ऐंठ रहे हैं। यह अस्वीकार्य है और कार्रवाई की जानी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि वे कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को एक औपचारिक प्रतिनिधित्व सौंपेंगे।

पाटिल ने कहा कि उन्होंने ऐसे मामलों के प्रकाश में आने के बाद व्यक्तिगत रूप से कराड में शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने कहा, “फडणवीस की महत्वकांक्षी योजना का दुरुपयोग गंभीर चिंता का विषय है। इस योजना को मराठा समुदाय के वंचित युवाओं के बीच स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। गरीबों को धोखा देने के लिए योजना के नाम का दुरुपयोग करना इसके मूल उद्देश्य को ही नष्ट कर देता है।”

पाटिल ने कहा, “मैं यह स्पष्ट कर दूं कि इस योजना के तहत किसी भी लाभार्थी को किसी भी प्रमाण पत्र या आशय पत्र के लिए भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। हमारे सभी संचालन ऑनलाइन और पारदर्शी हैं। जिलाधिकारियों को केंद्र सरकार के तहत आने वाले कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के लाइसेंस रद्द करने चाहिए, जो आवेदकों से कथित तौर पर पैसे लेने में शामिल हैं।”

पाटिल ने बताया कि अब तक 1.38 लाख से अधिक लाभार्थियों ने इस योजना का लाभ उठाया है, जिन्हें 11,000 करोड़ रुपये का ऋण मिला है और इसमें से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक ब्याज के रूप में चुकाए गए हैं।

उन्होंने कहा, “जैसे-जैसे इस योजना की पहुंच बढ़ी है, वैसे-वैसे इसका फायदा उठाने की कोशिश करने वाले धोखेबाजों की संख्या भी बढ़ी है। लोगों को सतर्क रहना चाहिए। अगर किसी के साथ धोखाधड़ी होती है, तो उन्हें तुरंत इसमें शामिल लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\