देश की खबरें | व्याख्यात्मक उद्देश्यों के लिए भी जानवरों को प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए : उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि किसी जानवर को व्याख्यात्मक उद्देश्यों के लिए भी किसी भी तरह की यातना नहीं दी जानी चाहिए।

चेन्नई, 20 अगस्त मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि किसी जानवर को व्याख्यात्मक उद्देश्यों के लिए भी किसी भी तरह की यातना नहीं दी जानी चाहिए।

न्यायमूर्ति एन सतीश कुमार ने विल्लुपुरम जिले के एक याचिकाकर्ता की याचिका को खारिज करते हुए यह बात कही। याचिकाकर्ता के मुर्थू यह दर्शाना चाहता था कि अधिकारी भूमि अतिक्रमण/विवाद के खिलाफ उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के मामले में बहुत सुस्त या निष्क्रिय हैं।

मुर्थु ने तिरुवेन्नईल्लूर पुलिस थाने से जुड़े एक निरीक्षक द्वारा 11 अगस्त को जारी उस आदेश को रद्द करने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी, जिसके तहत एक भैंस को प्रतीकात्मक रूप से अर्जी सौंपकर धरना देने की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था।

न्यायाधीश ने कहा कि उनका विचार है कि इस तरह का लोकतांत्रिक विरोध करने के लिए जानवरों पर क्रूरता की आवश्यकता नहीं है, लिहाजा याचिकाकर्ता को भैंस या किसी अन्य जानवर को साथ ले जाने तथा सुबह से शाम तक अपने पास रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

न्यायाधीश ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह का कृत्य अपने आप में जानवरों के साथ क्रूरता होगा और इससे पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम का उल्लंघन भी होगा।

हालांकि, याचिकाकर्ता ने अपनी अर्जी में बदलाव किया और बिना किसी जानवर के इस्तेमाल के लोकतांत्रिक रूप से प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी।

इस पर न्यायाधीश ने स्थानीय पुलिस को उसकी याचिका पर विचार करने और निर्धारित स्थान पर सभी सामान्य शर्तों के साथ प्रदर्शन करने की अनुमति देने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट