खेल की खबरें | ‘अनिल सर’ ने मुझे संयम बरतने और काबिलियत पर भरोसा रखने को कहा: बिश्नोई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. किंग्स इलेवन पंजाब के युवा स्पिनर रवि बिश्नोई ने कहा कि मुख्य कोच अनिल कुंबले ने उन्हें सलाह दी कि हमेशा शांत रहो और बतौर गेंदबाज अपनी काबिलियत पर भरोसा रखो।

दुबई, 25 सितंबर किंग्स इलेवन पंजाब के युवा स्पिनर रवि बिश्नोई ने कहा कि मुख्य कोच अनिल कुंबले ने उन्हें सलाह दी कि हमेशा शांत रहो और बतौर गेंदबाज अपनी काबिलियत पर भरोसा रखो।

टीम की गुरूवार रात इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पर मिली 97 रन की जीत में 20 साल के बिश्नोई ने तीन विकेट चटकाये।

यह भी पढ़े | IPL 2020: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर सुनील गावस्कर के विवादित कमेंट से सोशल मीडिया पर भड़के फैंस, यूजर्स ने बताया शर्मनाक.

बिश्नोई ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘अनिल सर ने हमेशा मुझे अपनी गेंदबाजी काबिलियत और कौशल पर भरोसा रखने को कहा है। उन्होंने मुझे कहा कि ज्यादा चीजों को मत आजमाओ और क्रीज पर शांत व संयमित बने रहो। ’’

भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम के खिलाड़ी ने उस टीम के खिलाफ अपने चार ओवरों में 32 रन देकर तीन विकेट चटकाये जिसमें विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे धुरंधर थे।

यह भी पढ़े | CSK vs DC IPL 2020: आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला, बल्लेबाजी क्रम में सुधार चाहेंगी दोनों टीमें.

शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ गेंदबाजी करने के बारे में पूछने पर बिश्नोई ने कहा, ‘‘आईपीएल से पहले हमारा लंबा शिविर लगा था, मैं खुद को मानसिक रूप से तैयार कर रहा था क्योंकि यहां सभी के कौशल का स्तर समान है। इसलिये मेरा ध्यान मानसिक रूप से मजबूत होने और भयभीत नहीं होने पर था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने खुद से कहा कि लूज गेंद नहीं डालो क्योंकि इससे वे मेरे खिलाफ आक्रामक हो जायेंगे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\