देश की खबरें | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने छंटनी को लेकर दिल्ली में 'आप' कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने अपनी कुछ साथियों की छंटनी और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

नयी दिल्ली, एक जून आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने अपनी कुछ साथियों की छंटनी और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

दिल्ली राज्य आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन (डीएसएडब्लयूएचयू) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राउज एवेन्यू स्थित आम आदमी पार्टी (आप) मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

डीएसएडब्ल्यूएचयू की एक सदस्य वृषाली श्रुति ने कहा ''हमारा विरोध आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बर्खास्तगी के खिलाफ है। हम उपराज्यपाल आवास और प्रधानमंत्री कार्यालय सहित हर दूसरे दिन अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर जवाब मांग रहे हैं कि हमारे कार्यकर्ताओं को इस तरह से बर्खास्त क्यों किया गया है।''

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभी तक दिल्ली सरकार की ओर से कोई ठोस प्रस्ताव नहीं मिला है।

उन्होंने कहा "मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सचिव ने हमसे कहा था कि हमारी मांगें जल्द ही पूरी कर दी जाएंगी, लेकिन कुछ नहीं किया गया। हमें अभी तक सरकार की ओर से कोई ठोस प्रस्ताव नहीं मिला है।"

इससे पहले, डीएसएडब्ल्यूएचयू ने दावा किया था कि मानदेय में वृद्धि और सम्मानजनक काम के घंटे लाने के लिए 39 दिनों की हड़ताल में भाग लेने को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा 991 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्खास्तगी का नोटिस जारी किया गया था।

दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा श्रमिकों के खिलाफ आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (एस्मा) लागू करने के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\