देश की खबरें | आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसा: मरने वालों की संख्या संशोधित कर 13 की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में हावड़ा-चेन्नई रेल लाइन पर रविवार को दो यात्री ट्रेन की टक्कर में मरने वालों की संख्या को संशोधित कर 13 कर दिया गया है, क्योंकि एक पीड़ित के क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम से पहले ‘‘दो के तौर पर गिन लिया गया था।’’ आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विशाखापत्तनम, 31 अक्टूबर आंध्र प्रदेश में हावड़ा-चेन्नई रेल लाइन पर रविवार को दो यात्री ट्रेन की टक्कर में मरने वालों की संख्या को संशोधित कर 13 कर दिया गया है, क्योंकि एक पीड़ित के क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम से पहले ‘‘दो के तौर पर गिन लिया गया था।’’ आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रेलवे और आंध्र प्रदेश राज्य सरकार के अधिकारियों ने पहले इस घटना में मरने वालों की संख्या 14 बताई थी।

सूत्रों ने बताया कि एक यात्री के क्षत-विक्षत शव को शुरुआत में दो गिना गया, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि शव एक ही व्यक्ति का था।

सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘सोमवार को, शुरुआत में हमारे पास दो अज्ञात शव थे। हमें एक ही व्यक्ति के लगभग दो हिस्से मिले। उस समय भ्रम की स्थिति रही और हमने उन हिस्सों को दो व्यक्तियों के रूप में गिना, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि वह एक ही व्यक्ति था।’’

सूत्र ने बताया कि इसके बाद ही मरने वालों की संख्या को संशोधित कर 13 कर दिया गया है।

पूर्व तट रेलवे (ईसीआर) के अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम सात बजे के आसपास विशाखापत्तनम से लगभग 40 किलोमीटर दूर कंटकापल्लि में रायगडा पैसेंजर ट्रेन ने पलासा पैसेंजर ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसके तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस