देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।
अमरावती, आठ मार्च आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि महिला दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी है।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हमारा दृढ़ विश्वास है कि महिलाओं का विकास ही समाज के विकास का आधार है और हम इसी उद्देश्य के साथ काम कर रहे हैं।"
राजभवन द्वारा जारी एक संदेश में राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने महिला दिवस के महत्व का उल्लेख किया और कहा, ''भारत में महिलाएं हमेशा से राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय अखंडता, शांति और सद्भाव निर्माण में सबसे अग्रणी रही हैं।''
राज्यपाल ने कहा कि महिला अधिकारों और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना समाज का एक अनिवार्य हिस्सा है।
विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने भी महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो परिवार समृद्ध होते हैं, जब परिवार समृद्ध होते हैं, तो राज्य प्रगति करता है और जब राज्य प्रगति करता है, तो राष्ट्र भी उन्नति करता है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)