देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 17,188 नए मामले आए, 73 मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में 24 घंटों में कोरोना वायरस के 17,188 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 12,45,374 तक पहुंच गए।

अमरावती, सात मई आंध्र प्रदेश में 24 घंटों में कोरोना वायरस के 17,188 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 12,45,374 तक पहुंच गए।

नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, 12,749 से अधिक संक्रमित व्यक्तियों के ठीक हो जाने के बाद राज्य में अब तक ठीक हो चुके कुल लोगों की संख्या बढ़कर 10,50,160 हो गई।

बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन में 73 मौतें हुईं, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 8,519 हो गई।

इस बीच, गोवा में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 4,199 नए मामले सामने आए, जो राज्य में एक दिन में सबसे अधिक वृद्धि है। इन नये मामलों के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,12,462 हो गए।

राज्य सरकार ने महामारी को रोकने के लिए नौ मई से 24 मई तक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तटीय राज्य में दिन के दौरान 56 कोविड-19 रोगियों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,557 तक पहुंच गई।

शुक्रवार को 2,175 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 79,189 हो गई।

राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 31,716 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू