Diwali 2023: आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, CM वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने रविवार को दिवाली के पर्व की राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं.
अमरावती, 12 नवंबर : आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने रविवार को दिवाली के पर्व की राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं.
राजभवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यपाल नजीर ने कहा, ‘‘प्रकाश उत्सव दिवाली के इस पावन अवसर पर मैं आंध्र प्रदेश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं…. दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञानता पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है.’’ यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Election 2023: दिवाली के मौके पर CM बघेल का बड़ा ऐलान, राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर साल महिलाओं को देंगे 15000 रुपए- VIDEO
मुख्यमंत्री रेड्डी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘दिवाली के अवसर पर मैं दुनियाभर के सभी तेलुगु लोगों को इस पर्व की शुभकामनाएं देता हूं और उनकी समृद्धि एवं सफलता की कामना करता हूं.’’