देश की खबरें | आंध्र प्रदेश सरकार ने मदद के लिए योजना शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में वाई एस जगन मोहन रेड्डी सरकार ने एक और लोकलुभावन योजना शुरूआत की है जिसके तहत मुख्यमंत्री ने बुधवार को 2.47 लाख से अधिक धोबी, नाई और दर्जियों को 247 करोड़ रुपये वितरित किये गए।

जियो

अमरावती, 10 जून आंध्र प्रदेश में वाई एस जगन मोहन रेड्डी सरकार ने एक और लोकलुभावन योजना शुरूआत की है जिसके तहत मुख्यमंत्री ने बुधवार को 2.47 लाख से अधिक धोबी, नाई और दर्जियों को 247 करोड़ रुपये वितरित किये गए।

इस योजना को मुख्यमंत्री के नाम पर ‘जगन्ना चेडोडू’ नाम दिया गया है और इसके तहत प्रत्येक लाभार्थी को 10 हजार रुपये दिये गए हैं।

यह भी पढ़े | बिहार: गया में महाबोधि महाविहार मंदिर लॉकडाउन के बाद भक्तों के लिए आज फिर से खुला : 10 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कुल 2.47 लाख लाभार्थियों में से 82,347 धोबी, 38,767 नाई और 1,25,926 दर्जी हैं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सरकार ने पिछले एक वर्ष में 3.58 करोड़ लोगों को 42,465 करोड़ रुपये दिये हैं।

यह भी पढ़े | India-China Border Dispute: मोदी सरकार पर कांग्रेस का बड़ा हमला, कहा- राहुल गांधी को आंख दिखाने के बजाय चीन से निपटें.

उन्होंने कहा, ‘‘इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ जब राज्य में गरीबों को इस तरह से लाभ हुआ हो।’’

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को ऐसा लगता है कि वे इस योजना में छूट गए हैं उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे अपने गांव या वार्ड सचिव के जरिये कभी भी लाभ के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जानेमाने हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने मुख्यमंत्री की इसके लिए प्रशंसा की कि पहली बार नाई के पेशे को पहचान दी गई और ऐसे समय वित्तीय मदद दी गई जब इस पेशे से जुड़े लोग लॉकडाउन के चलते भारी नुकसान उठा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\