देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 218 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 218 नए मामले आने के साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,92,740 हो गई।

अमरावती, 18 मार्च आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 218 नए मामले आने के साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,92,740 हो गई।

नवीनतम बुलेटिन में कहा गया कि 117 और रोगी संक्रमण से ठीक हुए हैं, जिससे राज्य में अब तक इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 8,83,759 तक पहुंच गई।

उसमें कहा गया कि दिन में संक्रमण से कोई नई मौत नहीं हुई। राज्य में मृतकों की संख्या 7,186 है।

राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,795 है।

चित्तूर जिले में 63 नए मामले आए, जबकि गुंटूर में 24, पूर्वी गोदावरी में 23, कडप्पा और कृष्णा में 21-21, कुर्नूल में 18, विशाखापत्तनम और अनंतपुरम में 13-13 मामले आए।

शेष पांच जिलों में छह से कम मामले सामने आए।

अब तक 1.46 करोड़ नमूनों की जांच होने के बाद राज्य में समग्र संक्रमण दर 6.10 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू