देश की खबरें | आंध्रपदेश के मुख्यमंत्री ने नौ मंदिरों के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने पिछली तेदेपा शासन में विजयवाड़ा में सड़क चौड़ी करने के दौरान हटाये गये नौ मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए शुक्रवार को आधारशिला रखी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, आठ जनवरी आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने पिछली तेदेपा शासन में विजयवाड़ा में सड़क चौड़ी करने के दौरान हटाये गये नौ मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए शुक्रवार को आधारशिला रखी।

सरकार ने राज्यों में मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं की पृष्ठभूमि में यह काम शुरू किया है। मंदिरों मे तोड़फोड़ की विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की थी।

शिलान्यास करने के समय पर सवाल उठाते हुए मुख्य विपक्षी दल तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने मुख्यमंत्री की आलोचना की और कहा यदि मंदिर में तोड़फोड़ करने वालों को इंसाफ के कठघरे में खड़ा नहीं किया जाता है तो लोग उनकी ‘चालबाजियों’ पर भरोसा नहीं करेंगे।

मुख्यमंत्री विजयवाड़ा की देवी कनका दुर्गा के धर्मस्थल इंद्राकीलाद्रि भी गये और 70 करोड़ रूपये के विकास कार्यों के लिए भूमि पूजा की।

जगन रेड्डी ने कृष्णा नदी के तट पर दो पट्टियों का अनावरण किया, जहां प्रसिद्ध सनीश्वर स्वामी मंदिर का पुनर्निर्माण किया जाएगा।

यह मंदिर भी 2016 में फ्लाईओवर के निर्माण के लिए हटाये गए मंदिरों में शामिल था।

प्रदेश तेदेपा अध्यक्ष के अत्चानायडू ने आरोप लगाया कि यह कदम मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना से ध्यान बंटाने के लिए है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एस सैलजानाथ ने भी यह कहते हुए मुख्यमंत्री की आलोचना की कि मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना पर सफाई देना उनका दायित्व बनता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\