Ashes 2023: एशेज के बाद रिटायर नहीं होना चाहते जेम्स एंडरसन, कहा-"अभी भी इस टीम को बहुत कुछ दे सकता हूं.’’

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि वह पांचवें एशेज टेस्ट के बाद क्रिकेट को अलविदा नहीं कहना चाहते क्योंकि अभी वह अपनी टीम को बहुत कुछ दे सकते हैं.

James Anderson (Photo Credit: CricTracker)

लंदन, 29 जुलाई: इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि वह पांचवें एशेज टेस्ट के बाद क्रिकेट को अलविदा नहीं कहना चाहते क्योंकि अभी वह अपनी टीम को बहुत कुछ दे सकते हैं. इंग्लैंड के लिये सर्वाधिक विकेट ले चुके एंडरसन रविवार को 41 वर्ष के हो जायेंगे. उन्होंने इस एशेज श्रृंखला में पांच ही विकेट लिये हैं लेकिन उनका मानना है कि उन्होंने खराब गेंदबाजी नहीं की. यह भी पढ़ें: Ashes 2023, 5th Test AUS vs ENG, Day 2: स्टीव स्मिथ ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड पर 12 रन की दिलाई बढ़त

उन्होंने बीबीसी से कहा ,‘‘ मुझे नहीं लगता कि मैने खराब गेंदबाजी की या मेरी रफ्तार कम हुई है. मुझे लगता है कि अभी भी इस टीम को बहुत कुछ दे सकता हूं.’’ उन्होंने कहा ,‘‘जहां तक संन्यास का सवाल है तो मैं जल्दी ही नहीं लेने वाला. अभी मैं बहुत कुछ दे सकता हूं. आप दुआ करते हैं कि खराब दौर बड़ी श्रृंखलाओं में नहीं आये लेकिन मेरे साथ ऐसा हो रहा है.

वैसे मेरे पास टीम के लिये कुछ करने का एक और मौका है. मैने आज अच्छी गेंदबाजी की और कल कुछ विकेट ले सकूंगा.’’ एशेज श्रृंखला के बाद इंग्लैंड को अब जनवरी में भारत में खेलना है और एंडरसन को उम्मीद है कि वह तब तक खेलेंगे.

उन्होंने कहा ,‘‘गेंदबाज के तीस पार करते हुए लोग पूछने लगते है कि अब कितना समय बचा है. लेकिन पिछले तीन चार साल में मैने अच्छी गेंदबाजी की है. मैं फिट हूं और अच्छा खेल रहा हूं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\