खेल की खबरें | एंडरसन वापसी को बेताब, संन्यास का इरादा नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे सफल गेंदबाज का करियर क्या खत्म हो गया है इस संदर्भ में एंडरसन ने सोमवार को कहा, ‘‘नहीं, ऐसा नहीं है।’’

देश के सबसे सफल गेंदबाज का करियर क्या खत्म हो गया है इस संदर्भ में एंडरसन ने सोमवार को कहा, ‘‘नहीं, ऐसा नहीं है।’’

हाल में 38 बरस के हुए एंडरसन ने कहा, ‘‘जितना संभव हो मैं उतने अधिक समय तक खेलना चाहता हूं।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020: टाइटल स्पॉन्सरशिप की रेस में बाबा रामदेव की कंपनी पंतजलि भी हुई शामिल.

एंडरसन की उम्र को देखते हुए उन्हें नियमित तौर पर संन्यास की अटकलों का सामना करना होगा और पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में इस तेज गेंदबाज के लचर प्रदर्शन के बाद इस तरह की अटकलें तेज हुई हैं।

इंग्लैंड की तीन विकेट की जीत के दौरान एंडरसन ने ओल्ड ट्रैफर्ड में पहली पारी में 63 रन देकर एक विकेट चटकाया जबकि दूसरी पारी में वह 34 रन देकर एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए। इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्होंने लय गंवा दी और 10 साल में संभवत: पहली बार भावनाओं को खुद पर हावी होने दिया।

यह भी पढ़े | Former India and Mohun Bagan Player Manitombi Singh Dies: भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व डिफेंडर और मोहन बागान के कप्तान रहे मनितोम्बी सिंह का 39 साल की उम्र में निधन.

उन्होंने कहा, ‘‘इसने मुझे उस समय की याद दिला दी जब मैंने पहली बार खेलना शुरू किया था। जब आप हताश हो जाते हो और थोड़े नाराज होते हो तो आप तेज गति से गेंद फेंकने का प्रयास करते हो और बेशक इससे मदद नहीं मिलती।’’

एंडरसन 590 टेस्ट विकेट के साथ सबसे सफल टेस्ट गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे सिर्फ स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन, शेन वार्न और अनिल कुंबले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Match Winner Prediction: ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराकर पदक पर कब्जा जमा पाएगी पाकिस्तान महिला टीम? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स