देश की खबरें | आनंदीबेन पटेल ने युवाओं से किया स्वरोजगार पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बृहस्पतिवार को युवाओं से सरकारी नौकरियों के पीछे भागने के बजाय स्वरोजगार पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

गोंडा (उप्र), 27 मार्च उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बृहस्पतिवार को युवाओं से सरकारी नौकरियों के पीछे भागने के बजाय स्वरोजगार पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

राज्यपाल ने गोंडा के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान देवी बख्श सिंह स्वायत्त मेडिकल कॉलेज में एक सभा को संबोधित किया।

इससे पहले उन्होंने 200 श्रमिकों को आंगनवाड़ी संसाधन किट, दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल और सहायक उपकरण, पात्र लाभार्थियों को भूमि के कागजात और महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कीं।

उन्होंने मेडिकल छात्रों को स्वच्छता किट और पोषण पैकेज भी प्रदान किये और विभिन्न विभागीय प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया।

पटेल ने स्वरोजगार को प्रोत्साहित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि आज के परिदृश्य में नौकरी हासिल करना मुश्किल है। युवाओं को सरकारी सहायता से अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने पर विचार करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि योगी सरकार के युवा उद्यमी कार्यक्रम के तहत युवा उद्यमियों को पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है।

पटेल ने इसके लिए अयोध्या की एक युवती का जिक्र किया जिसने सिद्धार्थनगर में पढ़ाई की और बाद में चाय का कारोबार शुरू किया जो धीरे-धीरे कभी फैल गया और इससे तीन अन्य लोगों को भी रोजगार मिला।

सोशल मीडिया रील के प्रति बढ़ते जुनून पर चिंता जताते हुए उन्होंने युवाओं को इस तरह की चीजों पर अपना समय बर्बाद न करने की सलाह दी।

राज्यपाल ने कहा, "सोशल मीडिया और बुरी संगति आपके भविष्य को बर्बाद कर सकती है। माता-पिता को अपने बच्चों में अच्छे संस्कार डालने चाहिए।"

पटेल ने मेरठ में हाल ही में हुए साहिल-मुस्कान मामले पर भी टिप्पणी की और इसे समाज के लिए चेतावनी का संकेत बताया।

मेरठ में मुस्कान नामक महिला ने अपने प्रेमी साहिल की मदद से अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी।

राज्यपाल ने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के जिम्मेदारीपूर्ण इस्तेमाल की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने माता-पिता से अपने बच्चों पर नजर रखने और उनका मार्गदर्शन करने का आग्रह किया, ताकि वे सही जीवन विकल्प चुन सकें और अपराध से दूर रह सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\