जरुरी जानकारी | एसबीआई के वित्तीय प्रदर्शन की विश्लेषक सराहना कर रहे: दिनेश खारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश खारा ने शनिवार को कहा कि एसबीआई के वित्तीय प्रदर्शन की विश्लेषक और ब्रोकिंग कंपनियां सराहना कर रही हैं।

कोलकाता, 26 नवंबर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश खारा ने शनिवार को कहा कि एसबीआई के वित्तीय प्रदर्शन की विश्लेषक और ब्रोकिंग कंपनियां सराहना कर रही हैं।

खारा ने कहा, ‘‘हाल के तिमाही वित्तीय परिणाम में बैंक का लाभ अबतक का सबसे ऊंचा रहा है। एसबीआई ने अब तक के किसी भी कंपनी के सर्वाधिक लाभ को पार कर लिया है और विश्लेषक तथा ब्रोकिंग कंपनियां इसकी सराहना कर रहे हैं।’’

उल्लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एसबीआई का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 74 प्रतिशत उछलकर 13,265 करोड़ रुपये रहा है।

खारा ने कहा कि एसबीआई देश की अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व करता है। इसका कारण यह है कि बैंक 47 करोड़ ग्राहकों को सेवाएं देता है और व्यावहारिक रूप से यह हर घर का बैंक है।

उन्होंने कहा कि भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और संभवत: 2027 तक देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

हालांकि खारा ने कहा कि ग्राहकों को मिलने वाली सेवाओं में सुधार की जरूरत है क्योंकि आज कई विकल्प उपलब्ध हैं। ग्राहकों की उम्मीदें बदल रही हैं और बैंक को ग्राहकों को हर संभव सहायता सुलभ कराने की जरूरत है। ग्राहकों के घरों तक सेवाएं पहुंचाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने ग्राहक सेवा में सुधार किया है लेकिन अभी लंबी दूरी तय करनी है....आज ग्राहक जो चाह रहे हैं, हमें उसके अनुसार पेशकश को लेकर पैकेज तैयार करने की जरूरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\