देश की खबरें | अस्थिर पाकिस्तान किसी भी देश के हित में नहीं है : रूसी राजदूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने सोमवार को कहा कि उनका देश इस्लामाबाद के साथ अपनी आर्थिक भागीदारी बढ़ाना चाहता है, क्योंकि उसका मानना है कि एक ‘‘कमजोर’’ पाकिस्तान, भारत तथा अफगानिस्तान समेत क्षेत्र के लिए बेहतर नहीं होगा।

नयी दिल्ली, छह फरवरी भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने सोमवार को कहा कि उनका देश इस्लामाबाद के साथ अपनी आर्थिक भागीदारी बढ़ाना चाहता है, क्योंकि उसका मानना है कि एक ‘‘कमजोर’’ पाकिस्तान, भारत तथा अफगानिस्तान समेत क्षेत्र के लिए बेहतर नहीं होगा।

एक सम्मेलन में ये टिप्पणियां करने के बाद रूसी राजदूत ने बाद में ट्विटर पर स्पष्ट किया कि उनका आशय था कि एक अस्थिर पाकिस्तान, क्षेत्र में किसी भी देश के हित में नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि रूस ने उन खबरों पर ‘‘बहुत गंभीर संज्ञान’’ लिया है कि पाकिस्तान, यूक्रेन को सैन्य उपकरण भेज रहा है।

इस्लामाबाद के साथ मॉस्को के संबंध बेहतर होने पर भारत में चिंताओं पर एक सवाल के जवाब में अलीपोव ने कहा कि उनका देश कभी ऐसा कुछ नहीं करेगा, जो नयी दिल्ली के हितों के लिए हानिकारक हो सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ रूस के रक्षा संबंध ‘‘बहुत सीमित’’ हैं तथा व्यापक रूप से इसका मकसद आतंकवाद रोधी सहयोग है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने लगातार कहा है कि हम पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों में कभी ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जो भारत के लिए हानिकारक हो।...हमारे इस्लामाबाद के साथ बहुत सीमित रक्षा संबंध हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम पाकिस्तान में अपनी आर्थिक उपस्थिति बढ़ाना चाहते हैं। हमें नहीं लगता है कि एक कमजोर पाकिस्तान क्षेत्र, भारत या अफगानिस्तान के लिए बेहतर विकल्प होगा।’’

गौरतलब है कि पाकिस्तान अभी गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

बाद में एक ट्वीट कर अलीपोव ने स्पष्ट किया, ‘‘मेरा आशय था कि अस्थिर पाकिस्तान क्षेत्र में किसी के भी हित में नहीं है। एक मजबूत भारत विरोधी पाकिस्तान किसी के भी और खासतौर से भारत के हित में नहीं हो सकता।’’

पाकिस्तान द्वारा यूक्रेन को सैन्य साजो-सामान भेजे जाने की खबरों पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि हमने उन खबरों पर बहुत गंभीर संज्ञान लिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\