देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में अज्ञात वाहन ने मारी कार को टक्कर, पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार में सवार एक पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

धमतरी, 27 नवंबर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार में सवार एक पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर ने बताया कि दुर्घटना शनिवार रात रायपुर के निमोरा में हुई, जब पति-पत्नी और उनके 13 महीने के जुड़वां बच्चे बिलासपुर से धमतरी की ओर जा रहे थे।

धमतरी रायपुर जिले से लगभग 90 किमी दूर है।

अधिकारी ने कहा कि एक वाहन ने पीड़ितों की कार को टक्कर मार दी। कार में सवार पुलिस कांस्टेबल विजय राजपूत (35) घायल हो गए और उनकी पत्नी आरती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि घायल कांस्टेबल को धमतरी के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि कार चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka Women vs Pakistan Women, Semi-Final 2 Weather Update: दुबई में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Namibia Cricket Ground Pitch Report: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? दूसरे वनडे से पहले जानें पिच रिपोर्ट

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड