देश की खबरें | दिवाली के दौरान कोविड-19 के मामलों में इजाफे से गुजरात के अस्पतालों पर दबाव बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिवाली के मौके पर कोविड-19 के मामलों में अचानक बढ़ोतरी से गुजरात के अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया है जहां रोगियों की संख्या बढ़ गयी है और राज्य सरकार ने हालात से निपटने के लिए और केंद्र खोलने की घोषणा की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 16 नवंबर दिवाली के मौके पर कोविड-19 के मामलों में अचानक बढ़ोतरी से गुजरात के अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया है जहां रोगियों की संख्या बढ़ गयी है और राज्य सरकार ने हालात से निपटने के लिए और केंद्र खोलने की घोषणा की है।

अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि राज्य में निजी अस्पतालों में 90 प्रतिशत से अधिक बिस्तर भर गये हैं, वहीं सरकारी और निगम अस्पतालों में भी नये रोगियों की संख्या बढ़ रही है।

यह भी पढ़े | Rajasthan: मंत्री भंवरलाल मेघवाल का गुरुग्राम में निधन, सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुःख, राजकीय शोक की घोषणा.

राज्य में, खासतौर पर अहमदाबाद और उत्तर गुजरात के अन्य जिलों में पिछले कुछ दिन में कोविड-19 के मामलों में तेजी से इजाफे के बीच राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य प्रभार संभालने वाले नितिन पटेल ने सोमवार को यहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

उन्होंने कहा कि नये केंद्र जरूरतों के अनुसार बनाये जाएंगे और दिवाली की छुट्टियां खत्म होने के बाद वायरस के प्रकोप को थामने के लिए कोविड-19 की जांच सुविधाएं बढ़ायी जाएगी।

यह भी पढ़े | राजस्थान सरकार में मंत्री भंवरलाल मेघवाल का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पाल में ली अंतिम सांस: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पटेल ने अहमदाबाद सिविल अस्पताल में बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले तीन-चार दिन से कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नेतृत्व में कोरोना वायरस के मामलों की समीक्षा करने वाली कोर समिति ने भी नये मामलों में बढ़ोतरी पर चिंता जताई है।’’

बैठक में कोविड-19 के बढ़ते नये मामलों से निपटने की तैयारी की समीक्षा की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड