देश की खबरें | मथुरा में गोवंश के अवशेष मिलने पर 24 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 11 गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने बरसाना रोड स्थित ईदगाह के समीप गोवंश के अवशेष मिलने के बाद 24 लोगों को नामजद और 50 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मथुरा, आठ जून उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने बरसाना रोड स्थित ईदगाह के समीप गोवंश के अवशेष मिलने के बाद 24 लोगों को नामजद और 50 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बरसाना रोड स्थित ईदगाह के समीप शनिवार को गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव फैल गया।

पुलिस ने बताया कि वहीं मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे की ‘सर्विस लेन’ पर गोवंश का जला हुआ शव मिलने से हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भड़क गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया, “शनिवार देर शाम ईदगाह के पास गोवंश के अवशेष मिले थे। यह सूचना मिलते ही गोरक्षक दल के सदस्य और स्थानीय हिन्दू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।”

उन्होंने बताया, “हम रात में ही मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया और गौरक्षक धीरज कौशिक की शिकायत पर 24 लोगों के खिलाफ नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी तथा सीसीटीवी कैमरों के सहारे मांस के टुकड़े डालने वालों की तलाश की जा रही है।”

एसएसपी ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच देर शाम पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और जांच से मिले साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में 11 आरोपियों को उप्र गोवध निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में साकिर, सोहिल, इंतजार, अंसार, पिंटू, आसिन, सनी, उस्मान, फिरोज, फारुख और शेखर आदि शामिल हैं। ये सभी जैन गली, गोवर्धन के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार इनके कब्जे से दो चाकू और दो कुल्हाड़ी तथा घटना स्थल पर एक बोरे में रखे सींग और खाल बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों ने शनिवार शाम गोवर्धन खासबे में बरसाना रोड स्थित जिम के पीछे खाली प्लॉट में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद लोगों ने वहां गाय का सिर और मांस के टुकड़े पड़े देखे।

मांट क्षेत्र की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गुंजन सिंह ने बताया कि मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर शनिवार को गोवंश का जला हुआ शव मिलने से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश भड़क गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि मौकै पर मौजूद लोगों का कहना है कि दो-तीन दिन से वहां गाय का शव पड़ा हुआ था और शनिवार को किसी ने उस पर घास-फूस डाल कर आग लगा दी।

अधिकारी ने बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर हिंदूवादी कार्यकर्ता मुकदमा दर्ज कराने के लिए हंगामा करने लगे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अशोक सारस्वत ने राधारानी गौसेवा ट्रस्ट की ओर से शिकायत दर्ज कराई।

मांट के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जसबीर सिंह ने बताया कि गोवंश के अवशेषों को कब्जे में लेकर अंतिम संस्कार कर दिया गया और निगरानी साक्ष्यों की मदद से घटनास्थल के आसपास मौजूद रहे लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\